कविता
सच
जब भी
आता है संकट
इंसान याद करता है
माँ और ईश्वर को
माँ को ईश्वर से ज्यादा
प्यारा है इंसान
वह आ भी जाती है
लेकिन
ईश्वर कभी नही आता
फिर भी
इन्सान आस्था ओढ़े
बाट देखता है ईश्वर की !!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें